चूरू। नगरपरिषद के सभापति विनय कुमार गोयनका ने कार्यभार संभालने के बाद पहले ही दिन शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे वे शहर के निरीक्षण पर निकले।

सभापति ने जोहरी सागर, इंद्रमणि पार्क और वार्ड नंबर 30 सहित कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जहां सफाई व्यवस्था में खामियां मिलीं, वहीं लापरवाही सामने आने पर कर्मचारियों को फटकार भी लगाई।

उन्होंने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण और नगरपरिषद की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कर्मचारियों को व्यवस्था में सुधार करने और सफाई कार्य नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सभापति ने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सफाई कार्य को नियमित रखने और शहर में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सफाई कर्मचारियों की बैठक लेकर तय की जिम्मेदारी

शहर के निरीक्षण के बाद दोपहर करीब 12 बजे नगरपरिषद सभागार में सफाई कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई। बैठक में सभापति ने कर्मचारियों से सीधे संवाद किया और उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट कीं।

उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सही ढंग से संचालित करने और नियमित रूप से कचरा उठाने के निर्देश दिए।

सभापति ने कहा कि हर वार्ड में ट्रैक्टर-ट्रॉली समय पर पहुंचनी चाहिए, ताकि गलियों और मोहल्लों में कचरा जमा न हो।

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की होगी मॉनिटरिंग

सभापति ने सफाई व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों को नियमित रूप से काम करने और कचरा संग्रहण व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...