रतनगढ़ में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया, एकता और समरसता का लिया संकल्प

रतनगढ़। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, प्रखंड रतनगढ़ के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक गिरेन्द्र सिंह मुख्य वक्ता तथा सेवानिवृत्त शिक्षाविद् रामगोपाल महर्षि सारस्वत अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंच पर विहिप जिला उपाध्यक्ष राजकुमार महर्षि, राजलदेसर प्रखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार लाटा और रतनगढ़ प्रखंड अध्यक्ष जगदेव सांखोलिया भी उपस्थित रहे।

अखंड भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा

मुख्य वक्ता गिरेन्द्र सिंह ने अखंड भारत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों को अखंड भारत के संकल्प से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान अखंड भारत को लेकर उद्बोधन के साथ उपस्थित लोगों को संकल्प भी दिलाया गया।

गिरेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि सभी लोग एकता, स्नेह और समरसता के सूत्र में बंधकर पवित्र मन से भारत को फिर से अखंड बनाने और उसके पुराने वैभव को स्थापित करने का संकल्प लें तो यह संकल्प पूरा होगा।

सेवानिवृत्त शिक्षाविद् रामगोपाल महर्षि ने भारत के प्राचीन सांस्कृतिक, भौतिक और भौगोलिक वैभव पर विचार रखे तथा भारत के पुनः अखंड बनने की मंगलकामना की।

भारत माता की आरती के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के समापन पर नगर कार्यवाह कृपाशंकर स्वामी ने भारत माता की आरती करवाई। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को भारत माता का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अरविन्द मिश्रा ने किया, जबकि प्रखंड मंत्री रामदेव चन्दनिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर परमेश्वरलाल आत्रेय, ताड़केश्वर पुरोहित पिलाडू, सुरेन्द्र चुलेट, विनोद मेहता, उम्मेद मिश्रा, अनिल लाटा, ओम मनोहर स्वामी, ओम प्रकाश जांगिड़, गुलाब सांसी, रामरतन प्रजापत, करणी सिंह राजियासर, आनंदीलाल शर्मा, भगवानाराम स्वामी, रामोतार पाण्डे, सुरेश सेवदा, विनोद जोशी, सुभाष भूण, राजेश शर्मा, जयकांत बींवाल, पवन कुमार पीपलवा, दुर्गादत्त शर्मा, लक्ष्मीदेवी मंडार, शारदा देवी और रामी देवी सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...