चूरू में शिव पुराण कथा के दौरान महिला की सोने की चेन चोरी

चूरू। शहर के मंत्रियों की छतरी परिसर में चल रहे शिव पुराण कथा महोत्सव के दौरान महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है।

घटना 7 अगस्त की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। चेन की कीमत और वजन को लेकर परिवाद में करीब डेढ़ तोला सोना बताया गया है।

प्रसादी वितरण के दौरान हुई चोरी

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार मुख्य डाकघर के पास रहने वाले दिनेश कुमार लाटा ने परिवाद दिया है।

उन्होंने बताया कि उनकी माताजी 7 अगस्त को मंत्रियों की छतरी में आयोजित शिव पुराण कथा में शामिल होने गई थीं। शाम करीब 6 बजे प्रसादी वितरण के दौरान काफी भीड़ थी।

इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली।

काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चेन का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को परिवाद देकर कार्रवाई की मांग की गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने धारा 173 BNSS के तहत जांच करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) में मुकदमा दर्ज किया है।

मामले की आगे की जांच ASI छगनलाल कर रहे हैं। पुलिस कथा स्थल और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाने के साथ वारदात में शामिल आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...