चूरू में 3 से 7 अगस्त तक लगेंगे ग्रामीण सेवा फॉलो-अप शिविर, देखें पूरी सूची
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से चूरू जिले में 3 से 7 अगस्त तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले के सभी ब्लॉकों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लगाए जाएंगे।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने बताया कि इन शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान और लंबित प्रकरणों के निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
3 अगस्त को यहां लगेंगे शिविर
सोमवार, 3 अगस्त को चूरू उपखंड की जसरासर और दूधवामीठा, रतनगढ़ की पाबूसर और नोसरिया, तारानगर की धीरवास, बीदासर की उड़वाला, सुजानगढ़ की धातरी, राजगढ़ की गुलपुरा तथा सरदारशहर की कंवलासर और बायला ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
4 से 7 अगस्त तक इन पंचायतों में होंगे आयोजन
4 अगस्त को पीथीसर, देपालसर, गोगासर, लधासर, मेघसर, ईयारा, रणधीसर, ददरेवा, रामसीसर भेड़वालिया और मालकसर ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे।
5 अगस्त को श्योपुरा, जासासर, कांगड़, दाउदसर, लुणास, पारेवड़ा, जोगलिया, डोकवा, राजासर बीकान और मालसर ग्राम पंचायतों में शिविर होंगे।
6 अगस्त को सिरसला, दान्दू, रतनसरा, रेड़ी, उटालड, जैतासर, राघा छोटी, नैणासर सुमेरिया और भोजरासर ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
7 अगस्त को राणासर, ढाढर, जान्दवा, हड़ियाल, ज्याक, आबसर, हरासर, बिंजावास, राजासर पंवारान तथा हरियासर घड़सोतान ग्राम पंचायतों में फॉलो-अप शिविर लगाए जाएंगे।






