चूरू में उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 10 जुलाई तक करें आवेदन

चूरू सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत चूरू जिले की 31 रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) अंशु तिवाड़ी ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से आवेदन प्राप्त करने और जमा करने की अंतिम तिथियों को आगे बढ़ा दिया गया है।

अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन कार्यालय में जमा कर सकेंगे।

नई अंतिम तिथि क्या है?

डीएसओ अंशु तिवाड़ी के अनुसार, पहले सशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 जून और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 निर्धारित थी।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 तथा आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 कर दी गई है।

बाकी नियमों में कोई बदलाव नहीं

जिला रसद अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आवेदन प्रक्रिया की अन्य सभी शर्तें तथा 31 उचित मूल्य दुकानों की संख्या पहले की तरह ही यथावत रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

Live Updates
13:33 (IST) 01 Jul 2026
Churu News : चूरू अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से प्रसूता के सोने के झुमके गायब, मचा हंगामा

चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के मातृ एवं शिशु अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता के कानों से सोने के झुमके गायब मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...