कुंड मे पानी मे डूबने से युवक की मौत
छापर, थाना क्षेत्र के ग्राम रणधीसर में एक युवक की घर मे बने कुंड से पानी निकालते समय पैर फिसलने से कुंड मे गिरकर पानी मे डूबने से मौत हो गई। मृतक के भाई ओमप्रकाश पुत्र रामेश्वर लाल जाति मेघवाल निवासी वार्ड नं 02 छापर ने पुलिस को दी रिपोर्ट मे बताया कि उसका भाई मनोज कुमार उम्र 35वर्ष निवासी रणधीसर अपने घर मे बने कुंड से पानी निकालते समय कुंड मे गिर गया जिसकी पानी मे डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को राजकीय चिकित्सालय छापर की मोर्चरी मे रखवाया। पुलिस ने रविवार को मृतक के भाई की रिपोर्ट पर म्रग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।






