चूरू में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

चूरू। जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 11 में शुक्रवार रात कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया की अनुशंसा पर दीदार अली (इरफान भाटी) को चूरू ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी में निवर्तमान पार्षद इस्माइल भाटी, अजहरुद्दीन, शाहिद गोरी और साहिल भाटी को शामिल किया गया है।

कार्यक्रम में स्वागतकर्ता कोम काजियान सदर संजय भाटी एवं पूर्व सदर जाकिर झारियावाला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जमील चौहान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सक्रिय कार्यकर्ताओं और संगठन में काम करने वाले लोगों को महत्व दिया है। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में पार्टी नेतृत्व द्वारा किए जा रहे प्रयासों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में संगठन को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चोपदार के नेतृत्व में संगठन में युवाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।

कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष एमडी चोपदार सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान इस्माइल भाटी, नोमान सैय्यद, अजहरुद्दीन, शाहिद गोरी, साहिल भाटी, रफीक डायर, हाजी जाफर डायर, काजी अल्ताफ अली, हारून बाबा, असलम ठेकेदार, रजा अली, मंजूर अली, तौफीक डी जे, रिजवान खोखर, कैफ अली, खलीक अगवन, मुर्तजा भाटी, जाकिर कुरैशी, नूर मोहम्मद चांद, हाजी महबूब, शोएब खोखर और बिलाल सैय्यद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...