1200 साल पुराने जैन मंदिर से 13 अष्टधातु मूर्तियां चोरी, करोड़ों की धरोहर गायब

चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के वार्ड-11 स्थित सब्जी मंडी के पास बने करीब 1200 वर्ष पुराने ऐतिहासिक जैन श्वेताम्बर मंदिर में रविवार रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोर गर्भगृह का ताला तोड़कर सैकड़ों वर्ष पुरानी 13 अष्टधातु की मूर्तियां चुरा ले गए। मंदिर प्रशासन के अनुसार इन मूर्तियों का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व अत्यंत बड़ा है तथा उनकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

सोमवार अलसुबह मंदिर के पुजारी चैनरूप सेवग रोजाना की तरह पूजा के लिए पहुंचे तो मुख्य दरवाजों और अलमारियों के ताले टूटे मिले। गर्भगृह से मूर्तियां गायब देखकर उन्होंने तुरंत मंदिर कमेटी और आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए।

गर्भगृह का ताला तोड़कर ले गए 13 प्राचीन मूर्तियां

मंदिर प्रशासन के अनुसार मंदिर में कुल 17 अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां स्थापित थीं। चोर इनमें से 13 मुख्य मूर्तियां अपने साथ ले गए, जबकि 4 मूर्तियां मंदिर में ही रह गईं।

वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने मंदिर के तीन अलग-अलग स्थानों के ताले काटे, जिससे अंदेशा है कि उन्होंने पहले से पूरी योजना बनाकर चोरी को अंजाम दिया।

मौके से मिला लोहे का कटर और रेवाड़ी का ट्रेन टिकट

सूचना मिलते ही तारानगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस को मंदिर परिसर के पास लोहे का कटर और रेवाड़ी का एक ट्रेन टिकट बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस इस संभावना पर भी काम कर रही है कि वारदात किसी बाहरी गिरोह ने की हो और आरोपी घटना के बाद ट्रेन के जरिए फरार हुए हों। हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, पूरे जिले में अलर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो मंदिर परिसर और आसपास के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही हैं।

Live Updates
11:16 (IST) 29 Jun 2026
Churu News : सफाई कर्मचारी भर्ती की मांग पर चूरू में वाल्मीकि समाज का पैदल मार्च, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

चूरू में सफाई कर्मचारी भर्ती जल्द शुरू करने और लंबित मांगों के समाधान को लेकर वाल्मीकि समाज व सफाई कामगार समुदाय ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने सहित कई मांगें उठाईं।

11:13 (IST) 29 Jun 2026
Churu News : अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों का कार्य बहिष्कार, 30 जून को होगा बड़ा प्रदर्शन

रतनगढ़ में राजस्थान शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती के विरोध में दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू किया। संगठन ने 30 जून को आदेशों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...