निकाय चुनाव से पहले चूरू पुलिस का एक्शन, 1160 वाहन जांचे

चूरू। आगामी निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए चूरू पुलिस ने जिलेभर में विशेष ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी की।

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर यह अभियान शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चलाया गया। इस दौरान जिले में कुल 20 नाकाबंदी पॉइंट बनाए गए।

1160 वाहनों की हुई जांच

जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के अनुसार, अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 1,160 वाहनों की जांच की।

इनमें 431 दुपहिया और 729 चौपहिया वाहन शामिल रहे। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों के साथ ही वाहन चालकों और अन्य व्यक्तियों की भी जांच की।

152 वाहन चालकों के चालान

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 152 चालान बनाए गए।

पुलिस कार्रवाई में:

  • 36 वाहनों पर काली फिल्म के चलते कार्रवाई
  • 11 चालान बिना सीट बेल्ट
  • 9 चालान बिना नंबर प्लेट या अस्पष्ट नंबर प्लेट
  • 8 चालान बिना हेलमेट
  • 6 चालान शराब पीकर वाहन चलाने पर
  • 6 चालान वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर
  • अन्य उल्लंघनों के 76 चालान

संदिग्ध गतिविधियों पर भी शिकंजा

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर भी कार्रवाई की। 106 बीएनएसएस के तहत एक कार्रवाई की गई।

इसके अलावा लोकल एवं स्पेशल एक्ट में एक मामला दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं धारा 170 बीएनएस के तहत छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान 7 अन्य जब्ती की कार्रवाइयां भी कीं।

चुनाव तक जारी रहेगा चेकिंग अभियान

पुलिस प्रशासन के अनुसार निकाय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए असामाजिक तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों, अवैध परिवहन और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस ने संकेत दिया है कि विशेष नाकाबंदी और वाहन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...