चूरू में 9 और 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश, निकाय चुनाव के चलते आदेश जारी

चूरू, नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदान को देखते हुए चूरू जिले में 9 सितंबर और 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) अभिषेक सुराणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

9 सितंबर को इन निकाय क्षेत्रों में छुट्टी

आदेश के अनुसार चुनाव के प्रथम चरण में 9 सितंबर 2026 को मतदान होगा। इस दिन संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

प्रथम चरण में इन निकायों में मतदान होगा

  • नगर परिषद चूरू
  • नगर परिषद सुजानगढ़
  • नगरपालिका राजगढ़
  • नगरपालिका रतननगर
  • नगरपालिका छापर

11 सितंबर को इन क्षेत्रों में रहेगा अवकाश

द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर 2026 को निर्धारित है। इस दिन संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

द्वितीय चरण में मतदान वाले निकाय

  • नगर परिषद सरदारशहर
  • नगरपालिका तारानगर
  • नगरपालिका साहवा
  • नगरपालिका रतनगढ़
  • नगरपालिका राजलदेसर
  • नगरपालिका बीदासर

पुनर्मतदान हुआ तो उस दिन भी छुट्टी

जिला प्रशासन के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी मतदान क्षेत्र या क्षेत्र में पुनर्मतदान की स्थिति बनती है, तो संबंधित मतदान क्षेत्र में पुनर्मतदान की तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

यह आदेश राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए घोषित कार्यक्रम के तहत जारी किया गया है।

एक नजर में

तारीखचरणमतदान वाले क्षेत्र
9 सितंबर 2026प्रथम चरणचूरू, सुजानगढ़, राजगढ़, रतननगर, छापर
11 सितंबर 2026द्वितीय चरणसरदारशहर, तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर, बीदासर
पुनर्मतदान की तारीखसंबंधित मतदान क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...