रतननगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

रतननगर (चूरू)। रतननगर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी करीब दो वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था।

आरोपी के खिलाफ न्यायालय से चार अलग-अलग मामलों में स्थाई वसूली एवं गिरफ्तारी वारंट जारी थे।

विशेष टीम गठित कर शुरू की तलाश

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार और वृताधिकारी गजेंद्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम में हेड कांस्टेबल अनिता, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल सुमित कुमार को शामिल किया गया।

चार मामलों में वांछित था आरोपी

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नीतू कंवर बनाम पूरण सिंह से संबंधित विभिन्न मुकदमों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूरण सिंह पुत्र ओनाड़ सिंह राजपूत, निवासी दीपावास, तहसील नीम का थाना, जिला सीकर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अलग-अलग वर्षों से संबंधित कुल चार स्थाई वसूली एवं गिरफ्तारी वारंट लंबित थे।

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ लंबित वारंटों के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ के अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...