रतनगढ़ उपकारागृह में 32 बंदी मिले, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने जांचीं व्यवस्थाएं

रतनगढ़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने उपकारागृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपकारागृह में कुल 32 बंदी मिले।

भोजन और चिकित्सा व्यवस्था की ली जानकारी

सचिव ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, भोजन और चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही उपकारागृह की अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली।

नाबालिग और लाइलाज बीमारी से ग्रसित बंदी नहीं मिला

निरीक्षण के दौरान 18 वर्ष से कम आयु का कोई बंदी नहीं मिला। इसी तरह लाइलाज बीमारी से ग्रसित एक भी बंदी उपकारागृह में नहीं पाया गया।

बंदियों को बताए विधिक अधिकार

निरीक्षण के दौरान बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें उनके विधिक अधिकारों के संबंध में भी जागरूक किया गया।

सचिव ने बंदियों की समस्याएं सुनीं और जिन मामलों में आवश्यकता थी, उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जेल विजिट अधिवक्ता, जेल विजिट पैरा लीगल वॉलंटियर सहित जेल प्रशासन मौजूद रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...