चूरू में आज युवा संवाद कार्यक्रम, शाम 3 बजे होगा आयोजन
चूरू। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन डीओआईटी वीसी हॉल में शाम 3 बजे होगा।
एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा रहेगा।
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
एडीएम ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जिला स्तरीय युवा संवाद का आयोजन युवाओं की भागीदारी और संवाद को मंच देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रमों में भी युवाओं के विचारों, सहभागिता और संवाद को प्रमुखता दी जा रही है।






