चूरू सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 66वीं वार्षिक सभा 29 सितंबर को
चूरू, दी चूरू सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, चूरू की 66वीं वार्षिक साधारण सभा वर्ष 2025-26 के लिए मंगलवार, 29 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय पर बागला स्कूल खेल मैदान के पास स्थित दादाबाड़ी भवन में सुबह 11 बजे किया जाएगा।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
बैंक के प्रबंध निदेशक मदनलाल ने बताया कि वार्षिक साधारण सभा की बैठक में बैंक के वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित लेखों, विकास कार्य योजना और भावी कार्यक्रम सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने बैंक के सभी सदस्यों से वार्षिक साधारण सभा की बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।






