पेंशन आवेदन शिविर आज, 3 हजार की पेंशन का मौका

चूरू: मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के तहत श्रमिकों, पथ विक्रेताओं और लोक कलाकारों के पंजीकरण के लिए आज मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को साहवा में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर का आयोजन साहवा नगर पालिका सभागार में किया जाएगा। पात्र आवेदक यहां पहुंचकर योजना के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक सुनील धायल ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर 3 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन का लाभ मिलेगा।

ई-मित्र से भी करा सकेंगे पंजीकरण

योजना के लिए पात्र व्यक्ति अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से भी पंजीकरण करवा सकते हैं।

इसके अलावा साहवा नगर पालिका सभागार में आयोजित विशेष शिविर में उपस्थित होकर भी आवेदन किया जा सकेगा।

60 वर्ष की उम्र तक देना होगा अंशदान

मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना को वित्त विभाग की ओर से 26 नवंबर 2024 को श्रमिकों, पथ विक्रेताओं और लोक कलाकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू किया गया था।

योजना में लाभ लेने के लिए 60 वर्ष की आयु तक 100 रुपये प्रतिमाह अंशदान बैंक खाते से ऑटो डेबिट के माध्यम से किया जाएगा।

यदि कोई अभिदाता तीन वर्ष की अवधि पूरी होने से पहले अथवा 60 वर्ष की आयु से पहले योजना से बाहर निकलता है, तो नियमानुसार जमा अंशदान राशि बचत खाते के समान ब्याज सहित लौटाई जा सकेगी।

60 वर्ष की आयु पूरी होने पर अंशदान करने वाले लाभार्थी को 3 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देय होगी।

पेंशनर की मृत्यु पर पति या पत्नी को लाभ

पेंशन प्राप्त करने के दौरान यदि किसी पेंशनर की मृत्यु हो जाती है तो उसके पति या पत्नी को अभिदाता की पेंशन का अधिकतम 50 प्रतिशत पारिवारिक पेंशन के रूप में दिए जाने का प्रावधान है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...