पंचायत चुनाव 2026: मतदान के लिए EPIC नहीं तो ये 11 दस्तावेज मान्य

चूरू। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 में मतदान के समय मतदाताओं को अपनी पहचान के लिए मतदाता पहचान पत्र (EPIC कार्ड) प्रस्तुत करना होगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि जिन मतदाताओं के पास EPIC कार्ड उपलब्ध नहीं है, वे चुनाव की घोषणा से पहले जारी किए गए 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे।

ये 11 वैकल्पिक दस्तावेज रहेंगे मान्य

EPIC कार्ड नहीं होने की स्थिति में मतदाता निम्न में से कोई एक मूल फोटोयुक्त दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे

  1. आधार कार्ड
  2. विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G)/मनरेगा कार्ड
  3. बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक
  4. श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड/आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड
  5. ड्राइविंग लाइसेंस
  6. पैन कार्ड
  7. भारतीय पासपोर्ट
  8. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
  9. केंद्र सरकार, राज्य सरकार, लोक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
  10. सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र
  11. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड

मतदान केंद्र पर मूल दस्तावेज लेकर जाएं

मतदाताओं को मतदान के समय EPIC कार्ड या निर्धारित 11 वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक का मूल दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा।

मतदान केंद्र पर पहचान संबंधी प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए मतदाताओं को पहले से ही अपना EPIC कार्ड या वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...