चूरू में एरिया डोमिनेशन अभियान, 19 गिरफ्तार

चूरू। कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया।

अभियान के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गईं। टीमों ने शहर और थाना क्षेत्र में करीब 50 स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान स्थाई वारंटी सहित कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

होटल-ढाबों और संदिग्ध ठिकानों की तलाशी

कोतवाली पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान होटल, ढाबों, धर्मशालाओं और अन्य संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली गई।

पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और उनकी गतिविधियों की जांच-पड़ताल की। अभियान के दौरान अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई की गई।

धारा 170 के तहत 10 गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान धारा 170 बीएनएसएस के तहत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 13 आरपीजीओ, आबकारी अधिनियम और विभिन्न वारंटों में भी कार्रवाई की गई।

धारा 170 के तहत शांति भंग की आशंका में पुलिस ने निम्न लोगों को गिरफ्तार किया

  • साहिल, 18 वर्ष, निवासी वार्ड 36
  • सुल्तान उर्फ तानी, 60 वर्ष, निवासी वार्ड 41
  • जावेद अली, 40 वर्ष, निवासी वार्ड 17
  • सोहेल, 26 वर्ष, निवासी वार्ड 26
  • त्रिलोकी, 35 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
  • मोहम्मद खलील, 23 वर्ष, निवासी वार्ड 6
  • रबी मोहम्मद, 44 वर्ष, निवासी वार्ड 39
  • मनोज पूरवा, 45 वर्ष, निवासी वार्ड 2
  • बुद्धि प्रकाश, 33 वर्ष, निवासी वार्ड 20
  • रजनीश, 28 वर्ष, निवासी वार्ड 16

असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का उद्देश्य

पुलिस अधिकारियों के अनुसार एरिया डोमिनेशन अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।

अभियान के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का प्रयास किया गया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...