चूरू में आज से सेवा सेतु शिविर, 28 सितंबर तक आयोजन
चूरू। पंचायतीराज विभाग के निर्देशानुसार जिले के गिरदावर सर्किलों पर 26 से 28 सितंबर 2026 तक विकसित भारत—जन सेवा अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान शिविर आयोजित होंगे।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए जिला परिषद सीईओ को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा उपखंड अधिकारियों को शिविर प्रभारी नियुक्त किया है।
एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य विभिन्न विभागों की सेवाओं को आमजन के नजदीक पहुंचाना, पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना और लंबित प्रकरणों के निस्तारण में सुविधा देना है।
शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक या कार्य समाप्ति तक आयोजित किए जाएंगे।
26 सितंबर को यहां लगेंगे शिविर
सरदारशहर उपखंड: सरदारशहर में सरदारशहर, घड़सीसर, बंधनाउ दिखनादा, पूलासर, जयसंगसर और दुलरासर गिरदावर सर्किल।
रतनगढ़ उपखंड: रतनगढ़ में रतनगढ़, गोरीसर और मैणासर गिरदावर सर्किल।
सुजानगढ़ उपखंड: सुजानगढ़ में सुजानगढ़, छापर और बडाबर गिरदावर सर्किल।
बीदासर उपखंड: बीदासर में बीदासर और दूंकर गिरदावर सर्किल।
राजगढ़ उपखंड: राजगढ़ में राजगढ़, बींजावास, ददरेवा, डोकवा और गुलपुरा गिरदावर सर्किल।
तारानगर उपखंड: तारानगर में तारानगर और सात्यूं गिरदावर सर्किल।
चूरू उपखंड: चूरू में चूरू, रतननगर और सहनाली छोटी गिरदावर सर्किल।
27 सितंबर को इन स्थानों पर शिविर
सरदारशहर उपखंड: भानीपुरा में आसपालसर बड़ा, फोगां भरथरी, रंगाईसर और भानीपुरा गिरदावर सर्किल।
रतनगढ़ उपखंड: राजलदेसर में राजलदेसर, परसनेउ और लाछड़सर गिरदावर सर्किल।
सुजानगढ़ उपखंड: सालासर में सालासर, भींवसर और खुडी गिरदावर सर्किल।
बीदासर उपखंड: सांडवा में सांडवा और तेहनदेसर गिरदावर सर्किल।
राजगढ़ उपखंड: हमीरवास में सांखू, हमीरवास, चांदगोठी और नीमा गिरदावर सर्किल।
तारानगर उपखंड: बुचावास में बुचावास और भालेरी गिरदावर सर्किल।
चूरू उपखंड: दूधवाखारा में दूधवाखारा, खींवासर और सिरसला गिरदावर सर्किल।
28 सितंबर को यहां लगेंगे शिविर
सरदारशहर उपखंड: भोजासर छोटा में बिल्यूंबास रामपुरा, मालकरसर, रातूसर, जैतासर और भोजासर छोटा गिरदावर सर्किल।
रतनगढ़ उपखंड: लोहा में लोहा, मेलूसर और गोलसर गिरदावर सर्किल।
सुजानगढ़ उपखंड: कानूता में जीली और कानूता गिरदावर सर्किल।
बीदासर उपखंड: कातर छोटी में कातर छोटी और लालगढ़ गिरदावर सर्किल।
राजगढ़ उपखंड: सिद्धमुख में राघा छोटी, सिद्धमुख, चैनपुरा छोटा, भगेला और धानोठी बड़ी गिरदावर सर्किल।
तारानगर उपखंड: बांय में बांय, रेड़ी और धीरवास गिरदावर सर्किल।
चूरू उपखंड: झारिया में झारिया, पीथीसर और नाकरासर गिरदावर सर्किल।
22 विभागों की सेवाएं एक ही जगह
एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि सेवा सेतु शिविरों में 22 विभागों की सेवाओं का लाभ आमजन को मिलेगा। इनमें राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, वन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा, कृषि, आयोजना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, श्रम, आपदा प्रबंधन एवं सहायता, जल संसाधन, परिवहन, सहकारिता, शिक्षा, आयुष, सैनिक कल्याण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग शामिल हैं।
इन विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शिविरों में मौजूद रहकर समस्याओं एवं प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करेंगे। पात्र लोगों को योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन, दस्तावेजी प्रक्रिया और आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचें
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित शिविर में पहुंचें। अपनी समस्या या प्रकरण से जुड़े आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आने पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने और प्रकरणों के निस्तारण में सुविधा होगी।






