चूरू में ट्रक-कार की जोरदार भिड़ंत, एयरबैग खुलने से बची जान
चूरू, भालेरी रोड पर आपणी योजना के पास शनिवार शाम ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि टक्कर के समय कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवार को गंभीर चोट नहीं आई और कोई हताहत नहीं हुआ।
गांव से चूरू आ रहे थे मनीराम
जानकारी के अनुसार, मनीराम अपने गांव से कार लेकर चूरू की ओर आ रहे थे। इसी दौरान आपणी योजना के पास उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
कुछ समय यातायात रहा प्रभावित
दुर्घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे खड़ा किया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।






