प्रधान पदों के लिए निर्धारित आरक्षण के अनुसार चूरू जिले की 13 पंचायत समितियों की स्थिति इस प्रकार है

क्र.पंचायत समितिप्रधान पद का आरक्षण
1राजगढ़अनारक्षित
2सिद्धमुखअनारक्षित
3चाँदगोठी (मुख्यालय राजगढ़)अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
4तारानगर पूर्वअनुसूचित जाति (महिला)
5तारानगर पश्चिम (भालेरी), मुख्यालय तारानगरअन्य पिछड़ा वर्ग
6सरदारशहरअनारक्षित
7सरदारशहर पूर्वअनारक्षित (महिला)
8भानीपुराअनुसूचित जाति
9चूरूअनुसूचित जाति
10चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू)अनारक्षित (महिला)
11रतनगढ़अनारक्षित
12सुजानगढ़अनारक्षित (महिला)
13बीदासरअनारक्षित (महिला)

चार पंचायत समितियों में अनारक्षित प्रधान पद

आरक्षण लॉटरी के अनुसार राजगढ़, सिद्धमुख, सरदारशहर और रतनगढ़ पंचायत समितियों में प्रधान पद अनारक्षित रखा गया है।

वहीं सरदारशहर पूर्व, चूरू उत्तर, सुजानगढ़ और बीदासर में प्रधान पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए निर्धारित हुआ है।

एससी और ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण

चूरू जिले में तारानगर पूर्व पंचायत समिति में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। भानीपुरा और चूरू में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए प्रधान पद निर्धारित है।

इसी तरह चाँदगोठी में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और तारानगर पश्चिम (भालेरी) में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित किया गया है।

13 पंचायत समितियों में तस्वीर साफ

आरक्षण लॉटरी के बाद चूरू जिले की सभी 13 पंचायत समितियों में प्रधान पद की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की आगामी प्रक्रिया निर्धारित आरक्षण व्यवस्था के अनुसार आगे बढ़ेगी।

राज्य स्तर पर पंचायतीराज चुनावों की आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया को लेकर नई तारीखें निर्धारित की गई थीं और जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य तथा प्रधान पदों के आरक्षण का निर्धारण जिला स्तर पर किया जाना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...