चूरू। शहर की रेलवे कॉलोनी में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूर की छत से गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया।

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के रतनपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय गोरधन मेघवाल के रूप में हुई है।

रात में छत से नीचे गिरा युवक

जानकारी के अनुसार, गोरधन मेघवाल बुधवार रात छत पर सो रहा था। रात में किसी समय वह छत से नीचे गिर गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।

गुरुवार सुबह कॉलोनी के लोगों ने उसे जमीन पर पड़ा देखा और रेलवे को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली।

परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र कुमार ने बताया कि मजदूर के मोबाइल से उसके भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी गई है।

परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...