चूरू जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के सामने सड़क डिवाइडर के सौंदर्यकरण और पौधरोपण कार्य का शनिवार को लोकार्पण किया गया। पीपुल यूनिटी संस्थान के तत्वावधान में सर्राफ फाउंडेशन, बेंगलुरु के सहयोग से किए गए इस कार्य का लोकार्पण पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य चूरू शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने की दिशा में सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यकरण करना है।

प्रवासी मुरली सर्राफ के सहयोग की सराहना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सर्राफ फाउंडेशन के प्रवासी मुरली सर्राफ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को अपनी मातृभूमि के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में इसी तरह योगदान करते रहना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि विधायक हरलाल सहारण ने भी सामाजिक कार्यों में सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि चूरू शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से शहर को लाभ मिलेगा।

शहर को हरा-भरा बनाने पर जोर

पीपुल यूनिटी संस्थान के जिलाध्यक्ष रघुनाथ खेमका ने बताया कि संस्थान की ओर से समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य किए जाते रहे हैं। उन्होंने चूरूवासियों से शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के प्रयासों में सहयोग करने का आह्वान किया।

रेलवे स्टेशन के सामने डिवाइडर के सौंदर्यकरण और पौधरोपण से शहर के प्रमुख मार्ग को हरियाली और बेहतर स्वरूप देने की पहल की गई है।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में सचिव सुरेश शर्मा, विनोद सरावगी, पूर्व सभापति मुरलीधर शर्मा, सुमित महनसरिया, गिरधारी रामगढ़िया, मनोज रामगढ़िया, शंकर प्रजापत, सुनील रामसरा, राकेश सहारण, मुकेश शर्मा और हिदायत खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...