चूरू। जिले में अलग-अलग इलाकों में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा राजलदेसर कस्बे के पश्चिमी छोर पर रेलवे अंडरब्रिज के पास हुआ, जबकि दूसरा हादसा छापर कस्बे के रेलवे ट्रैक पर हुआ।

दोनों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

राजलदेसर में 30 वर्षीय युवक की मौत

राजलदेसर। कस्बे के पश्चिमी छोर पर स्थित रेलवे अंडरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बीकानेर से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ। मृतक की पहचान राजलदेसर के वार्ड संख्या 2 निवासी हरिराम (30) पुत्र देवाराम जाट के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।

बाद में परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छापर में 68 वर्षीय व्यक्ति की जान गई

छापर। कस्बे के रेलवे ट्रैक पर बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

एएसआई नंदकिशोर ने बताया कि मृतक की पहचान रेवंतराम (68) पुत्र मंगलाराम, निवासी वार्ड नंबर 3, पड़िहारा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, रेवंतराम पड़िहारा से रेलवे ट्रैक के पास से खालियां में अपनी बहन से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हो गया।

शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...