चूरू निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। जिला मुख्यालय स्थित मंडेलिया हाउस में चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस और देहात ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई।

बैठक के दौरान नगर परिषद चूरू और रतननगर नगरपालिका में कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की।

पहले ही दिन दोनों क्षेत्रों से कुल 560 आवेदन प्राप्त हुए। बड़ी संख्या में दावेदार अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

मंडेलिया बोले- निकाय चुनाव कार्यकर्ताओं की परीक्षा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निकाय चुनाव कांग्रेस कार्यकर्ताओं की परीक्षा है।

उन्होंने कहा कि एक ओर कार्यकर्ताओं की मेहनत है, जबकि दूसरी ओर भाजपा सरकार के हथकंडे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर और पूरी मेहनत के साथ चुनाव मैदान में उतरना होगा।

मंडेलिया ने कहा कि चूरू नगर परिषद और रतननगर नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाना पार्टी का लक्ष्य है।

भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार चुनाव से बार-बार बचने का प्रयास करती रही, लेकिन आखिरकार उसे चुनाव मैदान में आना पड़ा।

उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों व युवाओं में बढ़ते विरोध को चुनाव का प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया।

समर्थकों के साथ पहुंचे दावेदार

मंडेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में टिकट की दावेदारी पेश करने के लिए कई उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।

दावेदारों की भीड़ के कारण कार्यालय में पूरे दिन चुनावी माहौल बना रहा। 560 आवेदन मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।

ये नेता रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर ने की, जबकि संचालन जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जमील चौहान ने किया।

इस दौरान देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू, प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, निवर्तमान सभापति पायल सैनी सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा मोहम्मद हुसैन निर्वाण, धर्मेंद्र बुडानिया, आदूराम न्यौल, रमजान खान, असलम खान, सीताराम खटीक, अबरार खान, नारायणन बालान, शिव कुमार शर्मा, संजय भाटी, विमल शर्मा, रामेश्वर लाल नायक, लाल चंद सैनी, अली मोहम्मद भाटी, आरिफ रिसालदार, लीलाधर चूलेट, हेमंत सिहाग, मनीष प्रजापत, सुनीता कपूरिया, सुशीला सुंडा और जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष असलम भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निकाय चुनाव में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल

पहले ही दिन 560 दावेदारों के आवेदन आने से साफ है कि चूरू और रतननगर में कांग्रेस के टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

अब पार्टी के सामने दावेदारों में से मजबूत प्रत्याशियों का चयन करना बड़ी चुनौती होगी। टिकट वितरण के साथ ही दोनों निकायों में चुनावी मुकाबला और तेज होने की संभावना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...