चूरू के रामपुरा बास स्थित शहीद नायब सूबेदार प्रभुसिंह राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में बीकानेर संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए। एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, शतरंज और बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

एथलेटिक्स में मूंडरू और बेलासर का दबदबा

प्रतियोगिता के तीसरे दिन एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में संस्कृत विद्यालय मूंडरू ने प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं 400 मीटर, 1500 मीटर दौड़ और त्रिकूद में संस्कृत विद्यालय बेलासर के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।

वॉलीबॉल फाइनल में मूंडरू विजेता

वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में मूंडरू की टीम विजेता रही, जबकि बेलासर की टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया।

दोनों टीमों के बीच मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

कबड्डी में रायसिंहपुरा ने मारी बाजी

कबड्डी प्रतियोगिता में रायसिंहपुरा और लोसल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में रायसिंहपुरा की टीम ने जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

शतरंज में संगरिया और बैडमिंटन में श्योपुरा विजेता

शतरंज प्रतियोगिता में संस्कृत विद्यालय संगरिया की टीम विजेता रही।

वहीं बैडमिंटन में रामपुरा बास और श्योपुरा विद्यालय के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें श्योपुरा विद्यालय ने जीत हासिल की।

साहित्यिक प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए विविध साहित्यिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मक और बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजन में अधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद

प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता कुमारी, कृष्ण सिंह राठौड़, विभागीय अधिकारी सोमदत्त शर्मा सहित प्रतियोगिता से जुड़े अधिकारी, शिक्षक और प्रतिभागी मौजूद रहे।

संभाग स्तरीय आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक भावना और टीम भावना विकसित करने का अवसर मिला।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...