राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत चूरू जिले के 1624 वरिष्ठ नागरिकों को इस वर्ष तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार को डीओआईटी वीसी सभागार में जिला स्तरीय समिति द्वारा लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया।

लॉटरी के जरिए मुख्य, प्रतीक्षारत और अतिरिक्त प्रतीक्षारत आवेदकों का चयन किया गया। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा और पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने चयनित सभी वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

2556 आवेदनों में से हुआ चयन

प्रभारी अधिकारी (विकास) एवं सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि योजना के तहत जिले से कुल 2556 आवेदन प्राप्त हुए थे।

देवस्थान विभाग द्वारा निर्धारित कोटे के अनुसार लॉटरी प्रक्रिया में कुल 1624 वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया है।

1477 रेल और 177 हवाई मार्ग से करेंगे यात्रा

चयनित लाभार्थियों में 1477 वरिष्ठ नागरिक रेल मार्ग से तीर्थ यात्रा करेंगे, जबकि 177 लाभार्थियों को हवाई यात्रा का अवसर मिलेगा।

राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है।

धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा

सीईओ श्वेता कोचर ने कहा कि यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से उन्हें देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा देती हैं।

कंप्यूटराइज्ड लॉटरी से हुआ चयन

डीओआईटी के संयुक्त निदेशक नरेश कुमार ने लॉटरी प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए चयन प्रक्रिया संपन्न करवाई। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और कंप्यूटराइज्ड तरीके से आयोजित की गई।

इस अवसर पर देवस्थान विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...