चूरू। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की शर्मा कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए सोने के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। वारदात का पता मकान मालिक के परिवार के घर लौटने पर चला।

सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवाद के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

29 अगस्त को घर से गई थी महिला

वार्ड 33 निवासी जगदीश प्रसाद स्वामी ने कोतवाली थाने में परिवाद दिया है। परिवाद के अनुसार, उनके छोटे भाई मदनलाल स्वामी का मकान राधास्वामी सत्संग के पीछे शर्मा कॉलोनी में मुख्य रोड पर स्थित है।

मदनलाल स्वामी की पत्नी उच्छव कंवर 29 अगस्त को अपने बेटे सुरेंद्र के पास बीकानेर गई थीं। उनके घर पर नहीं होने के दौरान मकान बंद था।

लौटने पर टूटे मिले कमरों और अलमारी के ताले

शनिवार दोपहर जब उच्छव कंवर वापस घर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि घर के कमरों और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। घर का सामान अस्त-व्यस्त था।

सामान की जांच करने पर अलमारी में रखे जेवर और नकदी गायब मिले। इसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।

दो सोने की चूड़ी, चेन और कान की कनोती चोरी

परिवाद के अनुसार, अज्ञात चोर अलमारी से दो सोने की चूड़ी, एक सोने की चेन, एक सोने की कान की कनोती और 12 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।

चोरी हुए जेवरों की कुल कीमत कितनी है, इसका आकलन पुलिस जांच के बाद सामने आएगा।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना पर एएसआई सुरेश कुमार मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने मकान और आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाते हुए चोरी की वारदात की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब अज्ञात चोरों की पहचान और वारदात से जुड़े साक्ष्यों की तलाश में जुटी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...