राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सोनिका पुरोहित के निर्देशानुसार बुधवार को चूरू में स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने किया।

इस दौरान उपखंड अधिकारी धीरज झाझड़िया, वृताधिकारी गजेंद्र सिंह तथा जिला परिवहन अधिकारी नरेश बासवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सुरक्षा मानकों की हुई जांच

प्राधिकरण सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988, एआईएस-119 मानकों तथा राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए अनधिकृत संरचनात्मक संशोधन के साथ संचालित स्लीपर बसों और उनसे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का गंभीर संज्ञान लिया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अनधिकृत संशोधन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं और इनके कारण मानव जीवन को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है।

मानकों के अनुरूप नहीं मिलने वाली बसों पर कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान बसों के निर्माण एवं संरचना की एआईएस-119 मानकों के अनुरूप जांच की गई। जांच में जो बसें निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरीं, उनके चालान किए गए तथा संबंधित विभाग को नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...