चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार एडीएम अर्पिता सोनी ने बुधवार को सोमासी स्थित सेठ श्रीराम बल्लभ गौरीसरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मिड-डे मील (एमडीएम) और पोषाहार व्यवस्था का जायजा लिया। विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन देने के निर्देश

एडीएम अर्पिता सोनी ने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जाए।

उन्होंने भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान स्वच्छता के निर्धारित मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप ही भोजन उपलब्ध करवाया जाए।

नामांकन और भौतिक संसाधनों की भी जानकारी ली

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने विद्यालय परिसर में एमडीएम, नामांकन, भौतिक संसाधनों एवं उनकी उपलब्धता, रख-रखाव, लेखा संधारण और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली और विद्यार्थियों की सुविधाओं के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।

प्रधानाचार्य और पोषाहार प्रभारी ने दी जानकारी

विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन ने एडीएम को विद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी।

वहीं पोषाहार प्रभारी पुष्पा कुमारी ने पोषाहार एवं एमडीएम से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान उम्मेद सिंह, रविकांत बेनीवाल, पंकज पाटवाल, भंवरलाल बुडानिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...