चूरू राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार को चूरू में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चेतावनी रैली निकाली। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों से बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षक भवन पहुंचे, जहां सभा आयोजित कर सरकार से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की गई।

सभा के बाद शिक्षक हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

सभा में उठाए शिक्षकों से जुड़े मुद्दे

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया ने कहा कि टेट, पे-प्रोटेक्शन सहित शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन लंबे समय से इन मांगों को उठा रहा है और अब इन पर ठोस कार्रवाई की अपेक्षा है।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा तेज

शिक्षक नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने भविष्य में आंदोलन के अगले चरण की भी चेतावनी दी।

कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली

रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...