चूरू। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर जिले की समस्त नगर निकायों में अध्यक्षीय और उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार 21 सितंबर 2026 को अध्यक्षीय पद तथा 22 सितंबर 2026 को उपाध्यक्षीय पद के निर्वाचन के दौरान मतदान एवं मतगणना स्थलों पर ये अधिकारी तैनात रहेंगे।
किस निकाय में किसे बनाया ड्यूटी मजिस्ट्रेट?
- राजगढ़ नगरपालिका: तहसीलदार राजगढ़
- चूरू नगरपरिषद: उपखण्ड मजिस्ट्रेट चूरू
- रतननगर नगरपालिका: तहसीलदार चूरू
- सुजानगढ़ नगरपरिषद: तहसीलदार सुजानगढ़
- छापर नगरपालिका: उपखण्ड मजिस्ट्रेट सुजानगढ़
- सरदारशहर नगरपरिषद: तहसीलदार सरदारशहर
- तारानगर नगरपालिका: उपखण्ड मजिस्ट्रेट तारानगर
- साहवा नगरपालिका: तहसीलदार तारानगर
- रतनगढ़ नगरपालिका: तहसीलदार रतनगढ़
- राजलदेसर नगरपालिका: तहसीलदार राजलदेसर
- बीदासर नगरपालिका: तहसीलदार बीदासर
पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय के निर्देश
नियुक्त सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान एवं मतगणना के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्हें संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय रखते हुए अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने को कहा गया है।
साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।






