चूरू, चूरू शहर के वार्ड संख्या 42 में टेम्पो चालकों से विवाद और मारपीट पर उतारू हुए एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक समझाइश के बावजूद शांत नहीं हुआ और लगातार आवेश में आकर विवाद कर रहा था।
मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने स्थिति को संभालते हुए युवक को काबू में किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की।
गश्त के दौरान पुलिस को मिली सूचना
कोतवाली पुलिस के अनुसार सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार शहर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वार्ड 42 में एक युवक टेम्पो चालकों के साथ विवाद करते हुए हो-हल्ला कर रहा था और मारपीट पर उतारू था।
पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर काबू में लेकर पूछताछ की।
इकरार खां को किया गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम इकरार खां, निवासी वार्ड संख्या 42, चूरू बताया।
पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो युवक किसी संज्ञेय अपराध को अंजाम दे सकता था।
बाद में आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने समय रहते संभाली स्थिति
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई का उद्देश्य किसी बड़ी घटना से पहले विवाद को नियंत्रित कर सार्वजनिक शांति बनाए रखना था। पुलिस शहर में गश्त के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले मामलों पर नजर रख रही है।






