चूरू, जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव ढाढ़र के हीरामन कस्वां RAS 2024 में चयनित होकर तहसीलदार बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है।
हीरामन कस्वां वर्तमान में ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर में लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
बेंगलुरु और जापान से की पढ़ाई
हीरामन कस्वां ने बेंगलुरु से स्नातक (रिसर्च) की शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने जापान के एक विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (रिसर्च) की पढ़ाई की।
उन्होंने यह शिक्षा भारत सरकार की छात्रवृत्ति के अंतर्गत प्राप्त की।
सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार हैं पिता
हीरामन कस्वां के पिता यादराम कस्वां सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार एवं शिक्षक हैं। उनकी माता चन्द्रकला गृहिणी हैं।
उनके बड़े भाई हेमंत कस्वां राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।
हीरामन कस्वां के RAS में चयन और तहसीलदार बनने से परिवार के साथ-साथ ढाढ़र गांव में भी खुशी का माहौल है।






