चूरू/सरदारशहर। पंचायत परिसीमन के विरोध में ढाणी देगा गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों का विरोध गांव को रूपलीसर ग्राम पंचायत से हटाकर नई देगा पंचायत में शामिल किए जाने को लेकर है।

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पंचायतीराज चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी। उनका कहना है कि वे इस मामले को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत करा चुके हैं और विरोध-प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

लोकसभा-विधानसभा चुनाव भी बहिष्कार की चेतावनी

ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे केवल पंचायतीराज चुनाव ही नहीं, बल्कि लोकसभा और विधानसभा सहित सभी चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

ग्रामीण विनोद कुमार सारण ने बताया कि वे शुरू से ही ढाणी देगा को रूपलीसर ग्राम पंचायत में बनाए रखने की मांग कर रहे हैं।

उनका आरोप है कि गांव का कोई भी व्यक्ति रूपलीसर पंचायत से अलग नहीं होना चाहता, इसके बावजूद राजनीतिक कारणों से गांव को नई पंचायत में शामिल किया गया है।

बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णय

ग्रामीणों ने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक ढाणी देगा को वापस रूपलीसर ग्राम पंचायत में शामिल नहीं किया जाता, तब तक चुनावों का बहिष्कार जारी रहेगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत परिसीमन के निर्णय पर पुनर्विचार करने और गांव को पूर्व की ग्राम पंचायत रूपलीसर में शामिल करने की मांग की है।

इस दौरान गंगाराम सारण, तिलोकाराम मेघवाल, भगीरथ राम सुथार, मानाराम बढ़जाती, मोहनराम गीला, चेतनराम सारण, श्रवण कुमार सारण, भगवानाराम शर्मा, रामलाल नाई, विनोद कुमार सारण, हेमाराम सारण, ओमप्रकाश सुथार और मांगीलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...