चूरू, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिला प्रशासन की ओर से तकनीकी एवं रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को उद्यमिता व स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने की दिशा में किए गए नवाचार ‘इनोवेट चूरू’ को स्कॉच अवार्ड मिला है।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों, शिक्षकों और जिला प्रशासन के सामूहिक प्रयासों की उपलब्धि है। उन्होंने इसे सरकारी विद्यालयों में नवाचार और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

नई दिल्ली में प्राप्त किया सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सीडीईओ संतोष महर्षि, इन्क्यूबेशन सेंटर एसीपी विनोद कुमारी और कंप्यूटर अनुदेशक गौरव शर्मा ने ‘इनोवेट चूरू’ के लिए सम्मान प्राप्त किया।

‘कोड चूरू’ से आगे बढ़ा इनोवेट चूरू

जिला कलक्टर की पहल पर जिले में विद्यालयी स्तर पर तकनीकी शिक्षा के उन्नयन के लिए ‘कोड चूरू’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में तकनीकी क्षेत्र में युवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग और डीओआईटी के आईस्टार्ट इन्क्यूबेशन सेंटर के तत्वावधान में 18 मई से 16 जून 2026 तक राजकीय लोहिया महाविद्यालय में ‘इनोवेट चूरू’ बूट कैंप आयोजित किया गया।

बूट कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को नई संभावनाओं से जोड़ने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का प्रयास किया गया। कैंप में तकनीकी प्रशिक्षण सत्रों के साथ स्पोकन इंग्लिश और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण भी दिया गया।

20 स्टार्टअप टीमों ने लिया हिस्सा

‘कोड चूरू’ कार्यक्रम में इनरोल सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की 20 स्टार्टअप टीमों ने बूट कैंप में भाग लिया। जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से इन टीमों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उनके नवाचारों को आगे बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराए गए।

इस पहल के तहत विद्यार्थियों को कोडिंग, डिजिटल तकनीक और उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों के आइडियाज को विकसित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर मार्गदर्शन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के समन्वय से बूट कैंप में आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। इस पहल के तहत विद्यार्थियों के विभिन्न नवाचारों का अनुमोदन भी किया जा चुका है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...