सरदारशहर। केकेसी पीजी कॉलेज के प्राणी शास्त्र विभाग की पूर्व छात्राओं सुमन दानोदिया और नेहा भोजक को ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा पीएचडी उपाधि से अलंकृत किए जाने पर मंगलवार को कॉलेज परिसर में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने दोनों शोधार्थियों को बधाई दी।

समारोह में कॉलेज की पूर्व छात्राओं की इस उपलब्धि को उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की गई।

माल्यार्पण कर किया सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ केकेसी इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या कोमल शेखावत ने किया। उन्होंने सुमन दानोदिया और नेहा भोजक को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट किए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार चौहान ने कहा कि दोनों पूर्व छात्राओं ने उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि दोनों का निरंतर अध्ययन, मेहनत और शोध के प्रति समर्पण विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

विद्यार्थियों के लिए बताया प्रेरणास्रोत

महाविद्यालय के निदेशक डॉ. किशोर सिंह राठौड़ ने दोनों शोधार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता किसी भी शिक्षण संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धि होती है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

उपप्राचार्य महबूब अली चौहान ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि कॉलेज का केकेसी एल्युमिनी कार्यक्रम अक्टूबर माह में आयोजित किया जाएगा।

कॉलेज स्टाफ रहा मौजूद

समारोह में सहायक आचार्य पुनीत वर्मा, गोपाल भाकर, रजत गौड़, सुरेंद्र कुमार, श्यामसुंदर, अनु कुमार, श्याम सुंदर सिद्ध, जयसिंह पूर्वा, लीलाधर स्वामी, प्रवीण दूगड़, बृजमोहन भोजक, नितिन तंवर सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी जगदीश कुमार ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...