सरदारशहर। शहर के वार्ड 45 में एक विवाहिता ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस द्वारा महिला के पीहर पक्ष के लोगों को सूचना दी।
पीहर पक्ष के लोग बिहार के होने के कारण शनिवार को यहां पहुंचे थे। रविवार को पुलिस ने मृतका पुष्पा पुत्री चंद्रशेखर वर्मा निवासी बिहार पत्नी नितेश कुमार पुत्र श्रवण कुमार खाती का परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका ने फंदा लगाकर आत्महत्या क्यों की कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।






