राजलदेसर, चूरू। परसनेऊ धाम में हनुमान भक्त संत शिरोमणि अखाराम दादाजी महाराज के समाधि दिवस के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन होंगे।
आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है।
समाधि दिवस के मौके पर राजस्थान सहित देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
30 सितंबर की रात होगी भजन संध्या
मंदिर के पुजारी जगदीश, किशन और श्रवण ने बताया कि बुधवार रात हरजी भवन में विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर से आने वाले कलाकार भी शामिल होंगे। कलाकार दादाजी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहेंगे।
1 अक्टूबर को होगा विशेष श्रृंगार
समाधि दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को दादाजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।
इसके बाद सुबह 5:15 बजे दिव्य ज्योत का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
सुबह 9 बजे लगेगा महाप्रसाद का भोग
धार्मिक आयोजन के तहत सुबह 9 बजे महाप्रसाद का भोग लगाया जाएगा।
इसके बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। भक्त दादाजी महाराज के दरबार में धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम
समाधि दिवस पर संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और आयोजन से जुड़े अन्य इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
राजस्थान के विभिन्न जिलों के अलावा देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।






