चूरू जिले की राजलदेसर तहसील के निकटवर्ती भरपालसर ग्राम पंचायत में रविवार देर रात एक दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। दुकान मालिक ने अज्ञात लोगों पर दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। आग की इस घटना में दुकान में रखा राशन, एक डीप फ्रीजर (डी फ्रिज) और नकदी जलकर नष्ट हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुकान मालिक प्रेमकुमार शर्मा पुत्र जीवनराम शर्मा ने बताया कि वह रविवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 2 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है।

आग में सामान और नकदी जलकर हुई राख

दुकान मालिक के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर दुकान में रखा डीप फ्रीजर, राशन का सामान तथा करीब 3,100 रुपये नकद पूरी तरह आग की चपेट में आ चुके थे। आग से दुकान को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से दुकान के एक हिस्से को काटकर उसमें पेट्रोल डाला और फिर आग लगा दी। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

CCTV फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुकान मालिक से जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की संभावना है।

पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...