राजलदेसर, चूरू। नगरपालिका के नवनियुक्त चेयरमैन गोपाल मारू ने अधिकारियों की बैठक लेकर शहर की सफाई और प्रकाश व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिशासी अधिकारी सीताराम मीणा की मौजूदगी में हुई बैठक में पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

दीपावली से पहले चलेगा सफाई अभियान

चेयरमैन गोपाल मारू ने कहा कि दीपावली पर्व को देखते हुए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। साथ ही कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए, ताकि आमजन को परेशानी नहीं हो।

उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

प्रमुख स्थानों पर लगेंगी हाईमास्ट लाइटें

प्रकाश व्यवस्था को लेकर चेयरमैन ने निर्देश दिए कि दीपावली से पहले प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएं।

उन्होंने कहा कि जिन खंभों पर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, वहां नए स्विच और वायर लगाकर प्रत्येक पोल पर रोशनी सुनिश्चित की जाए।

शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश

गोपाल मारू ने कहा कि आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगरपालिका की प्राथमिकता है। अधिकारियों को शहरवासियों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पार्षद धनपत छंगाणी पुष्करणा सहित नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...