चूरू के राजलदेसर कस्बे में शनिवार को शुष्क दिवस के दौरान शराब की दुकान खुली मिलने पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। औचक निरीक्षण के दौरान रामदेव नायक की अनुज्ञाधारी शराब की दुकान खुली मिली, जिसे विभागीय टीम ने तत्काल बंद करवा दिया।
आबकारी विभाग ने दुकान संचालक और सेल्समैन को शुष्क दिवस पर शराब की बिक्री नहीं करने के लिए सख्त हिदायत दी।
औचक निरीक्षण में खुली मिली शराब की दुकान
शुष्क दिवस के नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने राजलदेसर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इसी दौरान रामदेव नायक के नाम से संचालित अनुज्ञाधारी शराब की दुकान खुली मिली।
मामला सामने आते ही पीओ कमल कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान बंद करवा दी।
शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध
पीओ कमल कुमार ने बताया कि आबकारी नीति के तहत शुष्क दिवस पर शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहती है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
दुकान मालिक और सेल्समैन को भी शुष्क दिवस के दौरान शराब की बिक्री नहीं करने के लिए सख्ती से पाबंद किया गया है।






