राजलदेसर, स्थानीय नगर पालिका के चुनावी दंगल की तस्वीर साफ हो चुकी है। राजलदेसर के 35 वार्डों में पार्षद पद के लिए 124 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस बार चुनाव में महिला प्रत्याशियों की मजबूत भागीदारी ने मुकाबले को खासा रोचक बना दिया है। कुल 40 महिलाएं अलग-अलग वार्डों में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

भाजपा-कांग्रेस के 9-9 महिला प्रत्याशी

दलीय स्थिति देखें तो भाजपा ने 29 और कांग्रेस ने 25 वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं आरएलपी और माकपा की मौजूदगी ने कई वार्डों में मुकाबले को बहुकोणीय बना दिया है।

महिला प्रत्याशियों की बात करें तो भाजपा और कांग्रेस ने 9-9 महिलाओं पर भरोसा जताया है। आरएलपी और माकपा से 2-2 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 18 महिलाएं निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।

11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

राजलदेसर नगरपालिका में कुल 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

इनमें:

  • सामान्य महिला: वार्ड 2, 3, 6, 8, 10, 28 और 31
  • ओबीसी महिला: वार्ड 12 और 17
  • एससी महिला: वार्ड 24 और 25

इन आरक्षित वार्डों में महिला प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

वार्ड 3 में छह महिला प्रत्याशी आमने-सामने

सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड 3 की है। यहां मंजू, मीरा, प्रमादेवी, अंजू, राधा और पिंकी के बीच छह-तरफा मुकाबला है।

वहीं वार्ड 2 में पूजा पांडिया, मणीदेवी, भंवरीदेवी और छोटूदेवी सहित चार महिला प्रत्याशी मैदान में हैं।

वार्ड 6 में अनुसुइया, कोमल और पूजा के बीच मुकाबला है, जबकि वार्ड 10 में कमला, बबीता रांकावत और रेखा मारू के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है।

वार्ड 17 और 31 में सीधा मुकाबला

वार्ड 17 में संतोष और संपत के बीच मुकाबला है। वहीं वार्ड 31 में भाजपा की मुन्नी देवी और कांग्रेस की नीतू प्रजापत आमने-सामने हैं।

इसके अलावा वार्ड 11 में माकपा की संतोष देवी पुरुष प्रत्याशियों के बीच चुनाव मैदान में हैं और मुकाबले को चुनौतीपूर्ण बना रही हैं।

एससी आरक्षित वार्ड 24 और 25 में भी घमासान

वार्ड 24, जो अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है, में नाथी, सुमन, पूजा और सुलोचना गाडगिल के बीच मुकाबला है।

वहीं वार्ड 25 में शांति, ग्यारसी, चुकी और पायल बारूपाल चुनाव मैदान में हैं।

वार्ड 28 में संतोष, राजू और ममता के बीच मुकाबला बना हुआ है।

वार्ड 8 में बदले चुनावी समीकरण

वार्ड 8 में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के बाद चुनावी समीकरण बदल गए हैं। अब यहां निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश घिंटाला की पत्नी मंजू और एडवोकेट सतीश मारू की पत्नी शारदा देवी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आमने-सामने हैं।

वहीं वार्ड 12 में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने के बाद बिमला देवी, संतोष देवी और रतन देवी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रह गया है।

वार्ड 9 में पूर्व पालिकाध्यक्ष की पुत्रवधू निर्दलीय मैदान में

सामान्य वार्ड 9 में पूर्व पालिकाध्यक्ष हंसराज पारीक की पुत्रवधू ज्योति निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। वह भाजपा के रामलाल को चुनौती दे रही हैं।

वहीं वार्ड 23 में भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी के सामने कांग्रेस, आरएलपी और चार निर्दलीय प्रत्याशी हैं। ऐसे में यहां मुकाबला बहुकोणीय हो गया है।

महिला प्रत्याशियों ने बढ़ाई चुनावी सरगर्मी

राजलदेसर में 40 महिला प्रत्याशियों की सक्रिय भागीदारी ने निकाय चुनाव की तस्वीर को और दिलचस्प बना दिया है। आरक्षित वार्डों के साथ-साथ सामान्य वार्डों में भी महिला प्रत्याशियों की मौजूदगी से कई सीटों पर चुनावी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। अब मतदाताओं का फैसला तय करेगा कि इनमें से कौन प्रत्याशी नगर पालिका की अगली पार्षद बनेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...