राजलदेसर, कस्बे की नगरपालिका भवन में पालिकाध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि सहित नवनिर्वाचित पार्षद, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजलदेसर नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के गोपाल मारू ने कांग्रेस प्रत्याशी लाभचंद सोनी को एक वोट से हराया था। मारू को 18 वोट मिले, जबकि सोनी को 17 वोट प्राप्त हुए।

पूजा-अर्चना के बाद हुआ पदभार ग्रहण

कार्यक्रम की शुरुआत पं. बृजेश दाधीच द्वारा पूजा-अर्चना करवाने के साथ हुई। इसके बाद पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष गोपाल मारू और उपाध्यक्ष पवन बोथरा के कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इसके बाद नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सीताराम मीणा ने गोपाल मारू को पालिकाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करवाया।

पवन बोथरा भी 22 सितंबर को हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव में निर्वाचित हुए थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जब्बार खोखर को तीन मतों से हराया था।

मारू बोले- जनता का आभार, विकास में बजट की कमी नहीं आने देंगे

समारोह को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष गोपाल मारू ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने वाले कस्बेवासियों का आभार जताया।

उन्होंने पिछले कांग्रेस कार्यकाल में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है और कस्बे के चहुंमुखी विकास के लिए राजस्थान सरकार से बजट में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुसार विकास कार्य करवाए जाएंगे।

बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम का वादा

पालिकाध्यक्ष गोपाल मारू ने कहा कि राजलदेसर की प्रमुख समस्याओं में बरसाती पानी की निकासी भी शामिल है। इसके समाधान के लिए जल्द ड्रेनेज सिस्टम शुरू करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि कस्बे को रेलवे क्रॉसिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज बनवाने का प्रयास किया जाएगा।

रिंग रोड और क्रिकेट मैदान बनाने की योजना

मारू ने राजलदेसर में रिंग रोड बनाने की बात भी कही। इसके साथ ही युवाओं के लिए जल्द क्रिकेट खेल मैदान विकसित करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और कस्बे को स्वच्छ बनाने के लिए काम किया जाएगा।

पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

पदभार ग्रहण समारोह में नगरपालिका के नवनिर्वाचित पार्षद, भाजपा पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत भी किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...