राजलदेसर, चूरू। शुक्रवार सुबह भावनदेसर रोड स्थित वार्ड संख्या 26 और 27 के पास झाड़ियों और कचरे के ढेर में नवजात बच्ची मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई।

सुबह वहां से गुजर रहे राहगीरों ने झाड़ियों की ओर से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। लोगों ने पास जाकर देखा तो कचरे और कीकरों के बीच एक नवजात बच्ची पड़ी हुई थी।

बच्ची मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पार्षदों ने पुलिस को दी सूचना

घटना की जानकारी मिलने पर पार्षद सुभाष वाल्मीकि, पार्षद प्रतिनिधि मिर्जाराम मेघवाल, पूर्व पार्षद ताराचंद वाल्मीकि और ठेकेदार पन्नालाल पंवार मौके पर पहुंचे।

उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद नवजात बच्ची को उपचार के लिए राजलदेसर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची की प्राथमिक जांच कर उपचार शुरू किया।

शरीर पर मामूली खरोंच और चोट के निशान

एएसआई रोशनलाल ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि भावनदेसर रोड पर झाड़ियों में एक नवजात बच्ची पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल लेकर आई।

प्राथमिक जांच में बच्ची की हालत ठीक और स्थिर बताई जा रही है। हालांकि उसके शरीर पर मामूली खरोंच और चोट के निशान मिले हैं।

एएसआई के अनुसार, बच्ची की देखभाल और आगे की जांच के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

नवजात को लावारिस छोड़ने की घटना से लोगों में चर्चा

नवजात बच्ची को झाड़ियों और कचरे के बीच लावारिस हालत में छोड़ने की घटना को लेकर कस्बे में चर्चा बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर बच्ची को इस हालत में छोड़ने वाले व्यक्ति का पता लगाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...