राजलदेसर। कस्बे में बरसाती पानी की निकासी की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका की ओर से मुख्यगेनाणी में 75 एचपी का पंपसेट लगाया गया है। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पंपसेट का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अभिनेष महर्षी सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

तीन घंटे में सड़कों से पानी हटाने का दावा

पूर्व विधायक अभिनेष महर्षी ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन से जुड़े कार्य करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बरसाती पानी के भराव से कस्बे के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने बताया कि नगरपालिका द्वारा लगाए गए 75 एचपी पंपसेट से बरसात के बाद करीब तीन घंटे में सड़कों से पानी निकालने में मदद मिलेगी।

निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष ने किया लोकार्पण

75 एचपी पंपसेट का लोकार्पण निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष दीनदयाल स्वामी ने किया। कार्यक्रम के दौरान पंपसेट से जुड़ी व्यवस्था और बरसाती पानी की निकासी को लेकर जानकारी भी दी गई।

आयोजकों के अनुसार पंपसेट के संचालन से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

मंच पर पूर्व विधायक अभिनेष महर्षी, पूर्व प्रधान संतोष तालणिया, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह फ्रासा, हिम्मत सिंह मालासी, पूर्व पालिका अध्यक्ष गोपाल मारू, मंडल अध्यक्ष विष्णु भगवान प्रजापत, नेता प्रतिपक्ष दीनदयाल स्वामी और दीनदयाल पारीक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पवन बोथरा, खेमराज पारीक, निवर्तमान पार्षद कुलदीप स्वामी, धनपत शर्मा, मुकेश मारू, राजेश गर्ग, प्रकाश भार्गव, इन्द्रचंद देवड़ा, पवन मारू, नगराज, शीतल खंडोलिया, सांवरमल खटिक, घासी राम प्रजापत सहित भाजपा कार्यकर्ता और नगरपालिका कर्मचारी एवं सफाईकर्मी भी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...