राजलदेसर। राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के परसनेऊ स्थित 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन (GSS) में 132 केवी मेन बस-बार के रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 25 सितंबर को क्षेत्र में तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता पातलीसर फांटा की ओर से जारी सूचना के अनुसार 25 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली
रखरखाव कार्य के दौरान 132 केवी जीएसएस परसनेऊ से जुड़े सभी 33 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे लाछड़सर, लूनसागर, आलसर, परसनेऊ और जेगनिया क्षेत्र प्रभावित होंगे।
विद्युत निगम की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पहले ही पूरे कर लें।






