रामगढ़ क्षेत्र के एक फार्म हाउस में काम कर रहे 55 वर्षीय मोहम्मद सलीम को हाथ की उंगली पर एक जहरीले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल रामगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।

जिंदा सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

घटना के बाद परिजनों ने डसने वाले सांप को जिंदा पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया और उसे भी अस्पताल ले आए। अस्पताल में डिब्बे में बंद सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और वह कौतूहल का विषय बन गया।

आईसीयू में चल रहा उपचार

डीबी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने मरीज का तत्काल उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने पर मोहम्मद सलीम को आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकीय निगरानी में उनका इलाज जारी है।

डॉक्टरों ने दी महत्वपूर्ण सलाह

चिकित्सकों ने बताया कि सर्पदंश के बाद सांप को पकड़कर अस्पताल लाने का प्रयास करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि इससे किसी अन्य व्यक्ति के डसे जाने की आशंका रहती है।

डॉक्टरों के अनुसार, सर्पदंश का उपचार पॉलीवेलेंट एंटी-स्नेक वेनम (ASV) और मरीज के लक्षणों के आधार पर किया जाता है। इसके लिए सांप को प्रत्यक्ष रूप से अस्पताल लाना आवश्यक नहीं होता।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...