रतनगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खंड रतनगढ़ की साधारण सभा की बैठक सच्चियां लाल बेद आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हुई।

बैठक खंड पालक अब्दुल सतार परिहार के सानिध्य में हुई। राज्य एवं जिला इकाई के निर्देशानुसार बैठक को दो सत्रों में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कोषाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश महर्षि ने अतिथियों का स्वागत करते हुए परिचय करवाया।

तीन साल के लिए पदाधिकारियों की घोषणा

खंड पालक अब्दुल सतार परिहार ने जिला इकाई की ओर से चयनित तीन वर्ष के लिए खंड पदाधिकारियों की घोषणा की।

इसमें नीलेश कुमार इन्दौरिया को अध्यक्ष, राम मनोहर साद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्यनारायण टेलर को मंत्री, डॉ. ओमप्रकाश महर्षि को कोषाध्यक्ष और अर्चना पोदार को महिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

खंड कार्यकारिणी का भी गठन

बैठक के दूसरे सत्र में शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

खंड अध्यक्ष नीलेश इन्दौरिया ने खंड कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें नीलम आत्रेय को महिला मंत्री, मुन्नालाल सहारण को अध्यापक सदस्य, चेतन सिंह को वरिष्ठ अध्यापक सदस्य, तरुण विजय चोटियां को प्राध्यापक सदस्य, दयानंद मेघवाल को प्रधानाचार्य सदस्य, बहादुर सिंह को शारीरिक शिक्षक सदस्य, विशाल शर्मा को कंप्यूटर शिक्षक सदस्य और नंदकिशोर जांगिड़ को पंचायत शिक्षक सदस्य बनाया गया।

इसके अलावा जिला महासमिति सदस्यों के रूप में मनोज सारस्वत, ऋषिकुमार सिंह, पवन शर्मा, श्रीभगवान सुथार, लालचंद सुथार, अंकित सेवदा, मंजीत सिंह, आशीष लाटा, अशोक शर्मा और कमलेश सैनी को नियुक्त किया गया।

विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्यों की घोषणा

बैठक में महासंघ के विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। नई कार्यकारिणी को संगठनात्मक गतिविधियों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई।

खंड अध्यक्ष नीलेश इन्दौरिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

ये शिक्षक रहे मौजूद

बैठक में जिला संगठन महिला मंत्री अंजू चौहान, अन्नम भारद्वाज, भूराराम शर्मा, पुरुषोत्तम पारीक, जयप्रकाश नारायण, विशाखा इन्दौरिया, नरेंद्र शर्मा, सुमित शर्मा, शुभकरण दायमा, नरेश कुमार सैनी, विवेक कौशिक, विपुल राजवंशी और दिपंकर शर्मा सहित अनेक शिक्षक साथी मौजूद रहे।

बैठक का संचालन सत्यनारायण टेलर ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...