रतनगढ़ के अपना घर आश्रम में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी जय प्रकाश ताम्रायत ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की।

ध्वजारोहण के बाद आश्रम परिसर में वंदे मातरम् और भारत माता के जयकारे गूंजे। समारोह में मौजूद लोगों ने देशभक्ति गीतों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मनाया।

असहायों की सेवा को बताया राष्ट्र सेवा

मुख्य अतिथि जय प्रकाश ताम्रायत ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीन-दुःखी और असहाय लोगों की सेवा केवल पुण्य का कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा भी है।

उन्होंने आश्रम में वृद्धाश्रम निर्माण के लिए अपने परिवार की ओर से एक कमरा बनवाने की भावना भी व्यक्त की।

देशभक्ति गीत पर एक सुर में गूंजे जयकारे

समारोह को डॉ. विजय प्रकाश गोयल, देवेंद्र यादव और डॉ. गोपालदत्त शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान कुलदीप व्यास ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिस पर उपस्थित लोगों ने सुर में सुर मिलाया और देशभक्ति के जयकारे लगाए।

आश्रम की गतिविधियों की दी जानकारी

समारोह संचालक नरेंद्र झंवर ने अपना घर आश्रम में संचालित विभिन्न गतिविधियों और सेवा कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर गौतम महर्षि, एडवोकेट रामावतार ठठेरा, छोटूलाल स्वामी, डॉ. वेद प्रकाश पुरोहित, भंवरलाल मूंदलिया, प्रताप बोथरा, राधाकृष्ण सैनी, सुनील कम्मा, बनवारी हरितवाल, राकेश स्वामी, सुनील मारोठिया, गोपाल धायल, मनोज सराफ, मघाराम कादिया, महावीर रामगढ़िया, सुभाष महर्षि और अंकित जांगिड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...