रतनगढ़। आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन सीटू रतनगढ़ की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ममता पारीक को अध्यक्ष, मुन्नी शर्मा को सचिव और रंजना चौमाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए संगठन स्तर पर संघर्ष को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।

ममता पारीक अध्यक्ष, मुन्नी शर्मा सचिव

नई कार्यकारिणी में ममता पारीक को अध्यक्ष, मुन्नी शर्मा को सचिव और रंजना चौमाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

शिवानी भाटी और प्रेमलता को उपाध्यक्ष, सुमन दाधीच और रामप्यारी जाट को संगठन सलाहकार, मुक्ता सोनी और पूजा प्रजापत को संगठन मंत्री तथा मनभरी जाट और छोटू मेघवाल को प्रचार मंत्री बनाया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सुनीता प्रजापत, सरस्वती ढाका, सुगनी बावरी, रामेती पारीक, अनीता राठौड़, सरोज शर्मा, सन्नू पारीक, चंदा मेघवाल, संतोष प्रजापत और बेवी घुघरवाल को चुना गया।

लंबित भुगतान और मानदेय का मुद्दा उठा

बैठक में बकाया मानदेय, भवन एवं बिजली किराया, प्रोत्साहन राशि और पोषाहार राशि सहित विभिन्न लंबित भुगतानों पर चर्चा हुई।

इसके अलावा पीएमएमवीवाई योजना के लंबित भुगतान तथा IFSC कोड और अन्य तकनीकी कारणों से रुके भुगतानों के मामलों को भी उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने भुगतान व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग रखी।

राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री शुभकरण नैण ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं, लेकिन उन्हें श्रम के अनुरूप सम्मान और पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया और आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।

अखिल भारतीय किसान सभा के जिला संयुक्त मंत्री रामकृष्ण छींपा ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के अधिकारों की लड़ाई व्यापक श्रमिक संघर्ष का हिस्सा है। उन्होंने लंबित भुगतानों के तत्काल निस्तारण और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर एकजुट संघर्ष का आह्वान किया।

सुविधाओं के विस्तार और स्थायीकरण का प्रस्ताव

आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन सरदारशहर की अध्यक्ष रमेश चौधरी ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और एकजुट संघर्ष के माध्यम से ही कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान संभव है।

बैठक में आंगनवाड़ी वर्कर्स की सुविधाओं में विस्तार, स्थायीकरण और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों से जुड़े प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक शिक्षक संघ के ब्लॉक सचिव मुरलीधर अजमेरिया के सानिध्य तथा सरदारशहर यूनियन की सचिव सरोज, कोषाध्यक्ष सुमन कंवर और मीनू देवी के पर्यवेक्षण में हुई।

अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता पारीक ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी आंगनवाड़ी वर्कर्स के हक-अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...